15 अगस्त को पूरा भारत बड़े धूम धाम से अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। शायद ही कोई ऐसा देशवासी होगा जो इस दिन के बारे में न जानता हो। 15 अगस्त 1947 (Independence Day) को भारत देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। तभी से इस दिन को भारतीय आजादी के रूप में मनाते है। अंग्रेज़ो ने भारत पर करीब 200 साल तक राज किया। जिसके बाद कई स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष के चलते 1947 में इसी दिन भारत को अंग्रेज़ो से आजादी मिली।
आजादी (Independence Day) के साथ उसी दौरान भारत दो हिस्सों में भी बटा था। पाकिस्तान को भी इसी दिन आजादी मिली थी। लेकिन पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस भारत से एक दिन पहले 14 अगस्त को मनाता है। एक अलग राष्ट्र के तौर पर पाकिस्तान को 14 अगस्त को ही स्वीकृति मिली थी। तभी से पाकिस्तान 14 अगस्त को ही अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है।
वहीं अगर भारत की बात करें तो सभी जानते है कि इस देश को आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अहम भूमिका रही थी। लेकिन इस बात से काफी लोग अंजान होंगे कि आजादी के जश्न में महात्मा गांधी शामिल नहीं थे। उस समय गांधी जी बंगाल के नोआखली में थे, जहां वे हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे। आजादी से जुड़े ऐसे ही कई किस्से है जिसके बारे में काफी कम लोग जानते है।
आइए नजर डालते है स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) से जुड़े ऐसे ही कुछ रोचक तथ्यों के बारे में-
- 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ तो उसमें महात्मा गांधी के योगदान को शायद ही कभी भूला जा सके। लेकिन उस दौरान भी महात्मा गांधी जश्न से हजारों मील दूर बंगाल में थे। जहां वह हिंदुओं और मुस्लिमों के बीच हो रही सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे।
- 15 अगस्त को आजादी मिलने के बाद महात्मा गांधी को एक पत्र लिखा गया। ये पत्र जवाहर लाल नेहरू और सरदार वल्लभ भाई पटेल ने लिखा था। इस पत्र में लिखा था, ’15 अगस्त हमारा पहला स्वाधीनता दिवस होगा। आप राष्ट्रपिता है, इसमें शामिल हों आप अपना आशीर्वाद दें।’
- 14 अगस्त की मध्यरात्रि को जवाहर लाल नेहरू ने अपना ऐतिहासिक भाषण ‘ट्रिस्ट विद डेस्टनी’ दिया था। इस भाषण को पूरी दुनिया ने सुना, लेकिन गांधी जी उस दिन 9 बजे सोने चले गए थे।
- 15 अगस्त के दिन पाकिस्तान भारत से अलग हुआ लेकिन उस समय भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा रेखा का निर्धारण नहीं हुआ था। इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ था।
- भारत के अलावा इस दिन 3 और देश अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने लगे। 15 अगस्त की तारीख को ही दक्षिण कोरिया, बहरीन और कांगो देश का भी स्वतंत्रता दिवस होता है।
- आपको जानकर हैरानी होगी कि 15 अगस्त 1947 को, 1 रुपया 1 डॉलर के बराबर था और सोने का भाव 88 रुपए 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था।
- 15 अगस्त के दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से झंडा फहराते है लेकिन 1947 में ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक नेहरू ने 16 अगस्त 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।