बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पिछले 52 सालों से इंडस्ट्री में राज कर रहे है। उनकी लोकप्रियता आज भी वही है ,जो पहले हुआ करती थी। वो हमेशा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ संपर्क में बने रहते है। आज के समय में भी बिग बी कुछ भी करे तो वो ट्रेंड बन जाता है। अमिताभ हमेशा से अपने स्टाइलिंग के लिए जाने जाते है। 70 और 80 के दशक में भी अमिताभ जो कुछ भी कर देते थे, वो ट्रेंड बन जाता था। ऐसा ही एक ट्रेंड साल १९८४ में काफी लोकप्रिय हुआ था, जिसकी शुरुआत अमिताभ ने की थी।
दरअसल फिल्म शराबी में अमिताभ के लेफ्ट हाथ हमेशा पॉकेट में रखते थे, जो काफी लोकप्रिय हुआ था, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते की ये अमिताभ बच्चन का स्टाइल नही था, बल्कि पॉकेट में हाथ रखना उनकी मज़बूरी बन गई थी। दरअसल साल १९८४ में रिलीज हुई फिल्म शराबी की शूटिंग के दौरान दिवाली आ गई थी और बिग बी अपने घर पर पटाखे जला रहे थे, लेकिन एक अनार गलती से उनके हाथ में फुट गया था, जिस वजह से उनका हाथ बुरी तरह जल गया था, जिसकी वजह से उनकी कई सर्जरी हुई थी। उनके हाथो पे पट्टी तक लगाई गई थी।
इसी दौरान उन्हें अपनी फिल्म की शूटिंग भी करनी थी। इसलिए बिग बी ने यह उपाय निकाला की क्यों न एक हाथ पॉकेट में रखकर शूटिंग की जाए, जिससे लोगो को लगेगा की शराबी के रोले में फिट बैठने के लिए य़ह किया गया है। अमिताभ की यह सोच रंग लाइ और लोगो ने उनके इस रूप को काफी पसंद किया।
जानकारी के अनुसार यह सीन इतना ट्रेंड हुआ की बिग बी अपने हर फिल्म में ऐसा ही पोज रखने लगने लगे थे। हलाकि उनका हाथ जो बुरी तरह से जला था। उसे प्लास्टिक सर्जरी के जरिए ठीक कर दिया गया था।
हम आपको बता दे इस फिल्म की ये कहानी जया पर्दा ने एक इवेंट में बताई थी। इस फिल्म को प्रकाश मेहरा द्वरा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ जया पर्दा नजर आई थी। फिल्म में बिग बी ने शराबी का रोले प्ले किया था, जिसे जया से प्यार हो गया था।