बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना जैसा आज तक कोई भी एक्टर इंडस्ट्री में दूसरा नहीं बन पाया है, क्योकि राजेश के लिए जो उनकी फैन्स की दीवानगी होती थी। आज तक किसी दुसरे सेलेब्रिटी के लिए नही देखी गयी है। साल १९६७ से राजेश बॉलीवुड में सक्रिय थे। लेकिन उन्हें फिल्म “आराधना” के जरिये बॉलीवुड में स्टारडम मिला था, जबकि उनसे पहले इंडस्ट्री में दिलीप कुमार, राज कपूर और देवानंद जैसे कई सितारे थे, लेकिन देश के पहले सुपरस्टार का दर्जा राजेश खन्ना यानी काका को मिला था। बता दे उनके स्टारडम का ये आलम था की उन्हें उनके फैंस फूलो से भरा गुलदस्ता प्रतिदिन भेजा करते थे। लड़किया उनकी गाड़ी पे लिपस्टिक के निशान छोड़ती थी। इसी के साथ उस जमाने में कई लड़कियां उन्हें खून से लिखा ख़त भेजा करती थी।
खबरों के अनुसार राजेश खन्ना के साथ अभिनेत्री शर्मीला टैगोर ने सबसे अत्यधिक काम किया था और वो उन्हें काफी करीब से जानती थी। इसी वजह से शर्मीला ने अपने किताब में काका के बारे जिक्र करते लिखा था की, “उन्होंने अपने जिंदगी में काका जैसा स्टारडम कभी नही देखा था और न ही उनके जैसा हश्र भी वो नही देख पाई थी”।
दरअसल शर्मीला ने अपने किताब में बताया था की काका को फिल्म ‘आराधना’ से जो स्टारडम मिला था। वो उसकी वजह से अहंकारी हो गए थे। वो किसी से ढंग से बात नही किया करते थे। अगर उन्हें फिल्म के सेट पर ९ बजे बुलाया जाता था, तो वो 1 बजे आया करते थे, जिस वजह से डायरेक्टर उनसे नाराज हो जाया करते थे। वो खुद भी काका के साथ काम करने से गुरेज करने लगी थी।
अभिनेत्री शर्मीला के किताब के अनुसार राजेश खन्ना को लोगो से घिरे रहना काफी अच्छा लगता था, लेकिन वो दौर भी आया था, जब वो जिंदगी में अकेले रह गए थे, जिस इंसान को सेंकड़ों नौकरों की आदत थी, वो अब खुद अकेले काम करने के लिए मजबूर हो गया था। अभिनेत्री ने अपने किताब में यह भी लिखा था की काका बड़े दिल वाले थे, इसीलिए उस समय एक कहावत काफी चर्चा में थी, “ऊपर आका निचे काका”। बता दे शर्मीला के बातों के अनुसार काका बड़े दिल वाले थे, वो कई लोगो को सोचे समझे गिफ्ट दे दिया करते थे, जिसकी कीमत उस समय लाखो में हुआ करती थी। उन्होंने कई लोगो को घर तक खरीद के दिया था, लेकिन जब राजेश खन्ना का बुरा दौर आया था, तो उन्ही लोगो ने काका का साथ छोड़ दिया और वो अपनी जिंदगी में अकेले रह गए थे।
हम आपको बता दे राजेश खन्ना ने अपने एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में एक मुकाम हासिल किया था। उन्होंने एक के बाद एक कई फ़िल्में दी थी, जिसमे आराधना ,आनंद कटी पतंग, गोविंदा, आखिर क्यों? हाथी मेरे साथी ,दो रास्ते, रोटी, अमर प्रेम, दाग, सफ़र, सौतन, दुश्मन, अजनबी, अनदाज़, आपकी कसम, नमक हराम, अनुरोध, अलग अलग, मेरे जीवन साथी, जैसी फिल्मे की थी।
वही जब उनकी फिल्म हिट होने लगी थी, तो वो घमंड में चूर हो गए थे और उन्होंने बिना सोचे समझे कई फिल्मे साइन कर रहे थे, लेकिन वो सभी फिल्मे फ्लॉप साबित हो गई थी और वो धीरे धीरे गुमनामी के अंधेर में चले गये। राजेश खन्ना के कैरियर को लेकर यह भी कहा जाता है की उनका कैरियर अमिताभ के कारण ढलान पर आया था, क्योकि उस समय काका को कोई टक्कर दे रहा था, तो वो थे अमिताभ बच्चन।