Site icon Prabha

क्या हुआ था जब REKHA को अपने तीन विवादित बयानों के कारण होना पड़ा था शर्मिंदा, लेकिन अभिनेत्री ने आज भी नहीं छोड़ी अपनी आदत

बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा 66 वर्ष की हो चुकी है, लेकिन आज भी उनके उम्र की झलक उनके चेहरे पर दिखाई नहीं देती है। रेखा सन 1975 से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने कमाल की अदायगी के कारण एक अलग पहचान बनाई है। रेखा बॉलीवुड में अपने बिंदास और बोल्ड अंदाज के लिए हमेशा से जानी जाती हैं। उनके पीछे आज तक कई लोग दीवाने हुए थे। उनकी इंडस्ट्री में कई अभिनेताओं के साथ अफेयर थे। परंतु रेखा आज भी किसी मिस्ट्री गर्ल से कम नहीं है. रेखा का यू मांग में सिंदूर लगाना आज तक किसी को समझ नहीं आया है, क्योंकि रेखा ने जिस बिजनेसमैन से शादी की थी। उनकी कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है, लेकिन फिर भी रेखा आज भी अपने मांग में सिंदूर लगाती है, जिसकी वजह से हमेशा यही सवाल खड़ा होता आखिरकार रेखा किसके नाम का सिंदूर अपने मांग में लगाकर घूमती है?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साल 1980 से बॉलीवुड के मेगेजिन में रेखा के बारे में काफी कुछ लिखा जाता था। उनके और अमिताभ बच्चन के अफेयर ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी सुर्खिया बटोरी थी। साल 2000 में भी रेखा का नाम संजय दत्त से लेकर अक्षय कुमार से जोड़ा गया था। परंतु रेखा कभी भी इन मामलों पर नहीं बोली थी। लेकिन रेखा ने ऐसे कई बयान पहले दिए थे, जिसकी वजह से वह काफी विवादों में रही और उनकी काफी आलोचना की गई थी।

आज हम आपको उन्हीं बयानों के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी वजह से रेखा को विरोध का सामना करना पड़ा था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेखा की बायोग्राफी में जिक्र किया गया था, कि अभिनेत्री ने कभी एक जर्नलिस्ट से इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अगर किसी महिला को मर्द के करीब जाना है, तो उसका रास्ता संबंध बनाना ही हो सकता है।आप किसी मर्द के बेहद करीब तब तक नहीं जा सकते हैं, जब तक आपने उसके साथ शारिरिक संबंध ना स्थापित किया हो।

वहीं दूसरी ओर रेखा ने एक बार यह भी अपने बयान में कहा था कि जो लोग शादी से पहले शारीरिक संबंध ना बनाने का दिखावा करते हैं, वह बहुत बड़े पाखंडी होते हैं। शादी से पहले अगर सेक्स होता है तो ये नेचुरल है और जो लोग ऐसा कहते हैं कि लड़कियो को सुहागरात से पहले संबंध नहीं बनाना चाहिए, तो वो बकवास करते हैं, क्योंकि वो खुद पाखंडी हैं। रेखा के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्होंने एक बार मजाक मजाक में ये भी कहा था कि, “महज इत्तेफाक ही है, जिसकी वजह से मैं कभी प्रेग्नेंट नहीं हुईं हूं।”

हम आपको बता दें रेखा के इन बोल्ड बयानों का असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ा था, क्योंकि इन्हीं बयानों के कारण जब रेखा ने अभिनेता विनोद मेहरा से चुपकर शादी रचाई थी। तब उनकी मां ने रेखा को स्वीकार करने से साफ मना कर दिया था। हालांकि अभिनेता की मां के बर्ताव को देखकर रेखा ने भी खुद को बाद में विनोद मेहरा से अलग कर लिया था। बहरहाल रेखा आज भी किसी रहस्य से से कम नहीं है, लेकिन उनके दीवानों की संख्या आज भी उतनी ही है, जितनी पहले हुआ करते थी।

Exit mobile version