Site icon Prabha

रेखा ने इस व्यक्ति से की थी पहली शादी, सास ने गृहप्रवेश के दिन गुस्से में उठाया था ये कदम!

बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा और ब्यूटी क्वीन रेखा की भी लव स्टोरी साल 1980 की चर्चित खबर हुआ करती थी। इन दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपना रिश्ता कबुल नहीं किया था। हालांकि उस समय यह खबर काफी जोरो से फैली थी की इन दोनों ने चुपके से शादी रचा ली है। लेकिन बाद में इन दोनों का रिश्ता टूट गया और इसकी वजह विनोद की माँ को बताया जाता है।

दरअसल विनोद ने अपने कैरियर में घर, अनुराग और स्वर्ग नर्क जैसी फिल्मे की थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात अभिनेत्री रेखा से हुई। इन दोनों ने भी साथ में फिल्मे की थी। फिल्म के सेट पर दोनों के बीच नजदीकिय बढ़ी थीं, लेकिन कहा जाता है कि रेखा विनोद को लेकर पाॅजेसिव थी और उनके साथ शादी करना चाहती। हालाँकि इस शादी के लिए विनोद की माँ तैयार नही थी। वही विनोद भी रेखा से शादी करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने बिना किसी को बताए चुप चाप शादी कर ली।

वही इस कपल ने कई महीनो तक अपनी शादी का सच छुपाए रखा था। फिर एक दिन विनोद रेखा को लेकर अपनी माँ के पास पहुंच गए थे, जब माँ को पता चला की विनोद ने रेखा के साथ शादी कर ली है, तो वो काफी गुस्सा हुई और उन्होंने अपने पैरो से चप्पल निकाल के रेखा के ऊपर फेका था। वही रेखा अपनी यह बेईज्जती बर्दास्त नही कर पाई और धीरे धीरे रेखा और विनोद के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और यह कपल चुप चाप अलग हो गया।

हम आपको बता दें इस कपल ने कभी भी शादी की बात को स्वीकार नहीं किया था। इसी के बाद रेखा की जिंदगी में बिग बी की एंट्री हुई थी और एक नए प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी। वही रेखा की तरह विनोद की पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों में रही है। खबरों की माने तो विनोद मेहरा ने पहले भी शादी की थी, जिसमें पहली शादी उन्होंने अपनी माँ की पसंद वाली लड़की से की थी, जिसका नाम मीना था। हालाँकि विनोद अपनी इस शादी से खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने मीना से तलाक ले लिया। वही उनका नाम बिंदिया गोस्वामी से भी जुड़ा था, लेकिन विनोद के डूबते कैरियर को देखकर उन्होंने अभिनेता से रिश्ता तोड़ लिया था।

Exit mobile version