Site icon Prabha

भारत के विश्व प्रसिद्ध निर्भीक राजा

भारत का इतिहास शुरुआत से ही काफी रचनात्मक रहा है,जैसा कि हम सब जानते हैं भारत पहले अनेकों छोटे-छोटे देशों में बटा हुआ था जिनके मुख्य राजा हुआ करते थे।इस पोस्ट मे हम उन्हीं महान महाराजाओं के बारे में पड़ेंगे जिन्होंने मुगलों का डटकर सामना किया,वैसे तो अनेकों महाराजाओं ने सामना किया परंतु इस पोस्ट में हम जानेंगे कुछ मुख्य राजाओं के बारे में-

महाराणा प्रताप

महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई 1540 ई० को कुंभलगढ़ राजस्थान में हुआ था।महाराणा प्रताप 16वीं शताब्दी के मेवाड़ के हिंदू शासक थे,जो अकबर को लगातार टक्कर देते आए।महाराणा प्रताप का सबसे प्रसिद्ध युद्ध हल्दीघाटी का था।

महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम चेतक था,जो विश्व के सर्वश्रेष्ठ घोडों में से एक था।महाराणा प्रताप जिस कवच को पहनकर लड़ते थे उसका वजन 81 किलो,भाले का वजन 72 किलो व ढाल-तलवार को मिलाकर 208 किलो वजन को उठाकर वह युद्ध लड़ते थे।महाराणा प्रताप कभी अकबर के सामने नहीं झुके वह एक बहुत महान हिंदू शासक थे।महाराणा प्रताप का निधन 29 जनवरी 1597 को हुआ था।

छत्रपति शिवाजी

छत्रपति शिवाजी का पूरा नाम छत्रपति शिवाजी भोसले था।इनका जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी फोर्ट,कुसूर में हुआ था। इन्हें’मराठा गौरव’भी कहा जाता था। छत्रपति शिवाजी के द्वारा 1674 में मराठा साम्राज्य की नींव रखी गई थी।

छत्रपति शिवाजी उनके बुद्धि बल के लिए प्रसिद्ध थे।छत्रपति शिवाजी ने मराठा साम्राज्य की नींव के लिए औरंगजेब से संघर्ष किया था।छत्रपति ने अनेकों युद्ध विकसित किए थे,जैसे छापामार युद्ध।छत्रपति शिवाजी की मृत्यु 3 अप्रैल 1680 को रायगढ़ फोर्ट में हुई थी।19 फरवरी को उनकी जयंती मनाई जाती है जोकि 1870 के बाद से मनाई जाती है।

चक्रवर्ती सम्राट अशोका

सम्राट अशोका महान सम्राटों में से एक थे। उनके पिता का नाम बिंदुसार व दादा का नाम चंद्रगुप्त मौर्य था और माता का नाम सुभदांगी था।बिंदुसार की 16 पटरानी या और 101 पुत्र थे।

सम्राट अशोक ना केवल भारतीय इतिहास बल्कि विश्व के महान सम्राट में थे,जिनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।यह मौर्य साम्राज्य के तीसरे शासक थे इन्होंने 269 ईसा पूर्व से 232 ईसा पूर्व तक भारत के लगभग सभी महाद्वीपों पर शासन किया था।अशोका को महान सम्राट बनाने में आचार्य चाणक्य का बहुत बड़ा योगदान था।

चंद्रगुप्त मौर्य

चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म 340 ईसा पूर्व पाटलिपुत्र में हुआ था।चंद्रगुप्त मौर्य भारत के महानतम सम्राट थे उनके पुत्र बिंदुसार थे व इनके पुत्र सम्राट अशोका थे।इनके द्वारा मौर्य समाज की स्थापना की गई थी।

चंद्रगुप्त मौर्य ने 321 ईसा पूर्व से 297 ईसा पूर्व तक यानी लगभग 24 साल राज्य किया था।चंद्रगुप्त ने 322 ईसा पूर्व से 297 ईसा पूर्व तक धनानंद से युद्ध किया था।धनानंद मगध के राजा थे।उन्होंने धनानंद के शासन को खत्म कर मौर्य वंश की स्थापना की थी।

चंद्रगुप्त मौर्य अपने अंतिम समय में अपना राजपाट बिंदुसार को सौंपकर श्रवणबेलगोला चले गए थे।वही चंद्रगिरी पहाड़ी पर काया क्लेश द्वारा 297 अपने प्राण त्याग दिए थे।

पेशवा बाजीराव

पेशवा बाजीराव का जन्म 18 अगस्त 1700,भट्ट परिवार में हुआ था।इनके पिता बालाजी विश्वनाथ व माता का नाम राधाबाई था।पेशवा बाजीराव को बाजीराव प्रथम भी कहा जाता था।यह मराठा साम्राज्य के महान पेशवा थे।

पेशवा बाजीराव प्रथम महान सेनानायक थे।यह 1720 से मृत्यु तक प्रधानमंत्री रहे थे।इनके पिता की मृत्यु1720 मे हुई थी तभी से पेशवा के पद पर उन्हें बिठा दिया गया था।इन्हें लोग अपराजित हिंदू सेनानी सम्राट भी कहते है।इनकी मृत्यु 28 अप्रैल 1740 को खरगोन जिले में हुई थी।

Exit mobile version