Site icon Prabha

अब्दुल कलाम ने बताया कि सामने कैसे देखो और उसे पूरा कैसे करो…

मिसाइल मैन अब्दुल कलाम आजाद का जीवन बहुत ही सादा था। गरीब परिवार में पैदा होने के कारण बचपन से ही उनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ था, लेकिन उन्होंने कभी हार नही मानी। उन्होंने जिस भी सपने को देखा, उसे पूरा भी किया। हमें उनके जीवन से कई सारी सीख मिलती है, लेकिन उन्होंने हमें सपने देखने की सीख दी औऱ सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना सिखा दिया।

जब कलाम साहब छोटे थे और स्कूल में पढ़ते थे तभी से उनका सपना था कि उन्हें आसमान में उड़ना है, लेकिन उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही थी। फिर भी उन्होंने सपने को पीछे नही छोड़ा बल्कि उसके लिए कड़ा संघर्ष किया। और अंत मे उन्होंने सपने को पूरा भी किया। उन्होंने हमेशा से यही बताया है कि अगर सपना देखना है तो खुली आँखों से देखो, जो सपने बन्द आंखों से देखे जाते हैं वो कभी पूरे नही होते। उनका एक quote बहुत ही प्रभावशाली है –

“सपने तो वो होते है, जो सोने नही देते, और हमेशा आपको याद दिलाते रहते हैं कि आपको क्या करना है।”

अब्दुल कलाम जी से ही हमने सीखा कि सपने कैसे देखना है। अब इस सपने को पूरा कैसे करना है। जब वो स्कूल में पढ़ते थे, तभी से उन्हें पता था कि आखिर उन्हें अपने जीवन मे क्या करना है। इसके लिए उन्होंने अपने जीवन मे जो भी कदम उठाए वो कदम उन्हें उनके सपनों तक लेकर जाते थे। उनके घर की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि एक वक्त का खाना भी बड़ी मुश्किल से मिलता था। लेकिन उन्हें तो अपना सपना पूरा करना था। उन्हें पेपर भी बेचा, लेकिन कभी अपने सपने को पाने के लक्ष्य को छोड़ा नही। उस लक्ष्य को पाने के लिए अपने जीवन मे बहुत कड़ा संघर्ष किया और अंत मे अपने सपने को पूरा भी किया।

उन्होंने अपने सपने को पूरी जिंदगी जिया, हमें भी उनके जीवन से सीखना चाहिए। हम सपने तो देखते हैं, लेकिन कभी उसे अपना लक्ष्य नही बना पाते। थोड़ी सी परेशानी से घबराकर हम अपने लक्ष्य से पीछे हट जाते हैं। यही सबसे बड़ी कमजोरी है जो हमें सफल होने से रोकती है। हमें अपनी परेशानी को सफलता पाने की सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करना चाहिए, तभी हम सफल हो सकते है। वरना रोज लोग नए-नए सपने देखते देखते अपना जीवन बिता देते है।
अब्दुल कलाम साहब ने अपने जीवन मे सिर्फ़ एक ही सपना देखा था और वो ऊंचाइयों में उड़ना था। हमें उनके जीवन से बहुत कुछ सीखना चाहिए।

Exit mobile version