Site icon Prabha

सलमान खान के फैंस के लिए तोहफा, जल्दी आएगी बजरंगी भाईजान 2

सलमान खान के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। भाईजान की ब्‍लॉकबस्‍टर मूवीज में से एक ‘बजरंगी भाईजान’ का जल्‍द ही सीक्‍वल बनने वाला है। इसकी घोषणा खुद भाईजान यानि सलमान खान ने करी हैं। फैंस काफी खुश नजर आए हैं। मुंबई में आरआरआर कार्यक्रम के दौरान की। सल्‍लू मियां के इस अनाउंसमेंट से फैंस काफी खुश हैं। सलमान खान ने एसएस राजामौली, जेआर एनटीआर, आलिया भट्ट, राम चरण और करण जौहर की उपस्थिति में ‘बजरंगी भाईजान’ के नए सीक्वल की पुष्टि की।सलमान ने यह भी खुलासा किया कि विजयेंद्र प्रसाद पहले ही सीक्वल की स्क्रिप्ट लिख चुके हैं।

बजरंगी भाईजान फिल्म सलमान खान के करियर की सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली फिल्मों मे से एक है। फिल्म को मिले फैंस के प्यार और जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखक सलमान खान ने फिर से बजरंगी भाईजान 2 मे नजर आएंगे। यह खबर सलमान और फिल्म के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है।

आरआरआर इवेंट के दौरान, सलमान खान ने बजरंगी भाईजान के सीक्‍वल की बात की। इस दौश्रान फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेता से पूछा, “तो क्या हम कह सकते हैं, यह फिल्म की आधिकारिक घोषणा है। इस का जवाब एक्‍टर ने हां में दिया।

बजरंगी भाईजान ने भारत में लगभग 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। ये आज तक, बॉलीवुड के शीर्ष 5 ग्रॉसर में से एक है। यें फिल्म 17 जुलाई 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कबीर खान निर्देशित ‘बजरंगी भाईजान’ पार्ट 1 में करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा मूवी में चाइल्‍ड आर्टिस्‍ट हर्षाली की भी अहम भूमिका थी।

मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर के इवेंट पर सलमान खान के अलावा फिल्म की स्टारकास्ट राम चरण, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर और फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली भी मौजूद थे। फिल्म निर्माता करण जौहर भी इस इवेंट का हिस्सा बनें। एक बार फिर से सलमान खान ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।

Exit mobile version